सेंसर बोर्ड ने ‘Pathaan’ के निर्माताओं को फिल्म में गाने समेत कुछ बदलाव करने की सलाह दी
Shah Rukh khan और Deepika Padukone की अपकमिंग फिल्म ‘Pathaan‘ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. जहां फिल्म का टीजर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था, वहीं बेशरम गाना लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया. सॉन्ग में दीपिका पादुकोण का बोल्ड अवतार और भगवा बिकिनी पर काफी विवाद हुआ.
लोगों ने Pathaan को बैन तक करने की मांग की. अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भी एक्शन लेते हुए ‘पठान’ के निर्माताओं को फिल्म में गाने समेत कुछ बदलाव करने की सलाह दी है. प्रसून जोशी ने रिवाइज्ड कॉपी देने की बात कही है.
सीबीएफसी के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा, “Pathaan सीबीएफसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच प्रक्रिया से गुजरे. समिति ने निर्माताओं को फिल्म में गाने सहित सुझाए गए बदलावों को लागू करने और थियेटर रिलीज से पहले रिवाइज्ड कॉपी जमा करने के लिए निर्देशित किया है.” जोशी ने कहा कि ” सीबीएफसी हमेशा से ही दर्शकों को अच्छा कंटेंट और जो लोग देखना पसंद करते हैं के बीच सही संतुलन खोजने के लिए प्रतिबद्ध है.
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘Pathaan‘ जनवरी 2023 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग, जिसमें दीपिका ने भगवा बिकिनी पहना वह विवाद का कारण बन गया. से ट्रैक 12 दिसंबर को रिलीज हुआ और जल्द ही चर्चा का विषय बन गया. इंदौर में कार्यकर्ताओं के एक समूह ने विरोध-प्रदर्शन भी किया और दीपिका और शाहरुख के पुतले जलाए.

