छा गया वरदान: माउंट लिट्रा के बच्चो का CBSE कक्षा-10 का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
आज दिनांक 15.07.2020 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कक्षा 10 का परिणाम घोषित हुआ जिसमें माउंट लिट्रा जी स्कूल के परिणाम शत प्रतिशत रहा
विद्यालय के छात्र वरदान वर्मा द्वारा 98.8% पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई ।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कक्षा 10 का परिणाम घोषित हुआ जिसमें माउंट लिट्रा जी स्कूल के परिणाम शत प्रतिशत रहा…
Posted by News & Feature Network: Regional News on Wednesday, July 15, 2020
वरदान वर्मा मुजफ्फरनगर में पंचशील कॉलोनी दक्षिणी सिविल लाइन के निवासी है। वरदान ने गणित व विज्ञान विषयों में 100%, सामाजिक विज्ञान में 99, हिंदी में 98% तथा अंग्रेजी में 97% प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार को गौरवान्वित किया।
इसके अतिरिक्त पुलकित मलिक ने 96.8% एक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा, उदिता ने 96.4% के साथ तीसरा, प्रतीक मालिक ने 94.20% के साथ चौथा, सलोनी कश्यप ने 93.8 अंको से पांचवा तथा भव्य बंसल ने ,92% से विद्यालय में छठा स्थान प्राप्त किया ।
विद्यालय के प्रबंधक श्री नवनीत भारद्वाज, डायरेक्टर श्रीमती चारु भारद्वाज तथा प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता ने बच्चों को बहुत बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
