Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- तीन गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, थाना नई मन्डी में विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने तीन गैंगस्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस महानिदेशक उ.प्र. द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं जघन्य अपराधो मे वंाछित एवं ईनामी अभियुक्तांे की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे धरपकड अभियान के क्रम में एसएसपी विनित जायसवाल के आदेशानुसार तथा एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के पर्यवेक्षण एवं सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव व इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी महावीर सिंह चौहान द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर गैंगलीडर अभियुक्त संदीप निवासी मंसूरपुर हाल निवासी हरिपुरम कूकडा व अभि.दाउद निवासी शेरनगर तथा अभियुक्त कामिल निवासी शहीद चौक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोप है कि आरोपियों द्वारा अभियुक्तों द्वारा विगत 15 सितम्बर 2022 को सुप्रिम सोल्युसन फैक्ट्री पचैण्डा कला में अन्दर घुसकर कीमती सामान मोटर एसी ड्राईव लोहे की गरारी, मोबाईल फोन पर्स आदि चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे नई मन्डी कोतवाली में तहरीर दी थी। इतना ही नही आरोपियों ने सुरेन्द्र नगर मे नवनिर्मित मकान से गैस ििसलेन्डर व फैन्सी लाईट कीमती

बिजली की डोरी के बन्डल टेवल फैन कार प्रिन्टर मशीन व पत्थर लगाने की मशीन आदि चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में वादी द्वारा थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था। नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही व माल बरामदगी के उपरान्त उक्त अभियोगों के अभियुक्तगण सन्दीप, दाउद व कामिल उपरोक्त आदि का नाम प्रकाश में आया तथा विवेचनात्मक कार्यववाही व माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गई तथा गैंगलीडर सन्दीप उपरोक्त एन.एच.58 पर मौजूद होटल की आड में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी कराता था।

तथा चोरी के सामान को दूसरे व्यक्तियों को बेचता था तथा अभियुक्तगण संदीप, दाउद तथा कामिल उपरोक्त आदि के द्वारा इस तरह अपने साथियों के साथ मिलकर थाना नई मन्डी क्षेत्र व जनपद मुजफ्फरनगर के अन्य थाना क्षेत्र में चोरी जैसी संगीन घटनाओ को अंजाम दिया गया है। पकडे गए आरोपी गैंगलीडर सन्दीप के खिलाफ थाना नई मन्डी में विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज है।

आरोपी दाउद के खिलाफ थाना नई मन्डी मे मुकदमा दर्ज है। आरोपी कामिल के खिलाफ भी थाना नई मन्डी मे विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक नई मन्डी कोतवाली महावीर सिंह चौहान, तेजतर्रार सब इंस्पैक्टर तपन जयन्त, है.का.सुशील कुमार, है.का.सोविन्द्र, है.का.अशोक कुमार, है.का.आसिफ अली, का.बलदेव, का.सुमित झा शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + eleven =