कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। कोर्ट को २ दिन लॉक डाउन और २ दिन कोरोना वायरस के मरीज मिलने से बंद कर दिया गया था जिसको आज २३ जुलाई में खोला गया है तो वही आज कोर्ट खुलते ही एसपी देहात नेपाल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ वह डॉग स्क्वायड टीम और कई टीमों के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे
कचहरी परिसर की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह द्वारा डॉग स्क्वायड, LIU टीम व @muzafarnagarpol बल के साथ जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई pic.twitter.com/PJbCeE8zlV— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 23, 2020
और पूरे कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया एसपी देहात नेपाल सिंह ने कोर्ट के हर कोने को डॉग स्क्वायड टीम के साथ मिलकर बारीकी से छाना लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि यह अभियान सुरक्षा कारणों के चलते लगातार चलता रहेगा एसपी देहात नेपाल सिंह के साथ डॉग स्क्वायड व एलआईयू टीम सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
