Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बायोडीजल पंप बंद करने का न बनाए जाए दबाबः जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर

पुरकाजी। बायोडीजल पंप स्वामियों ने प्रशासन से मांग की है कि जो बायोडीजल पंप मानक से काम कर रहे उन्हे काम करने दिया जाए। उन पर पंप को बंद करने का दबाव न बनाया जाए।

पुरकाजी में बाईपास स्थित गुप्ता चाट भंडार पर दोपहर के समय जिले के डेढ दर्जन पंप स्वामियों ने बायो डीजल पंप बंद न करने के संबध में प्रेस वार्ता की। पंप स्वामी जवान सिंह गुर्जर ने बताया कि पिछले काफी वर्षो से अपने अपने क्षेत्रो में बयोडीजल पंप चल रहे है। उन्होने बताया कि पहले बायोडीजल पंप के लिए कोई एनओसी का प्रावधान नही था।

लेकिन सन् 2019 में नियम निकला कि बयोडीजल पंप के मालिको को दस विभागो से एनओसी लेने पडेगी। पंप स्वामी ने बताया कि उन्होने 8 विभागो की एनओसी ले ली है और दो विभाग की एनओसी उस विभाग की लापरवाही के कारण नही हो पाई है। बायोडीजल पंप स्वामियों ने मांग की है कि जो सही तरीक से काम कर रहे है उन पर पंप बंद करने के लिए दबाव न बनाया जाए।

वही भारतीय किसान यूनियन तोमर ने भी बायोडीजल पंप स्वामियां की बात का समर्थन करते हुए युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर ने कहा कि जिन बायोडीजल पंप पर रजिस्ट्रेशन है उन पंप के मालिको को बंद करने का दबाब न बनाया जाए।

जब ये पंप 8 विभागो से एनओसी लिए हुए है तो उनको को पंप करने का दबाव क्यों बनाया जा रहा है। थाना भोपा क्षेत्र में बायोडीजल पप पर हुए हादशे के बाद बायोडीजल पंप पर शिकंजा कसा जा रहा है

लेकिन भाकियू तोमर ने कहा कि जो गलत है उन्हे बंद कराया जाए। और जो सही है। उस पर दवाब न बनाया जाए। भारतीय किसान यूनियन तोमर हमेशा पीडितो के साथ खडी है। इस मौके पर भाकियू तोमर के युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर,विक्की तोमर, सुबोध काकरान, जवान सिंह गुर्जर, कुशलवीर चौधरी, डा शाहनवाज, उदित चौधरी, याकुब अली, वसीम, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eleven =