वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स का नया गाना हुआ रिलीज
अमेज़न प्राइम वीडियो अपने फैंस के लिए नई सीरिज ‘बंदिश बैंडिट्स’ लेकर आ रहा है. वेब सीरीज़ को 4 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा. वेब सीरिज के आने से पहले गानों को रिलीज किया गया है. हाल ही में उस सीरिज का एख नया गाना रिलीज हुआ. गाने का नाम है ‘साजन बिन’.
इसके साथ ही, अमेजन ने आज दिन की शुरुआत में सीरीज का पूरा एल्बम भी जारी कर दिया है. आपको बता दें, ‘साजन बिन’ शंकर एहसान लॉय द्वारा बनाया गया है, जिसे आवाज दी शिवम महादेवन और जोनिता गांधी ने. वही, गाने के बोल दिव्यांशु मल्होत्रा ने लिखे हैं.
अमेजन प्राइम वीडियो बैक-टू-बैक कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और अब अपनी आने वाली सीरिज ‘बंदिश बैंडिट्स’ को लेकर काफी प्रमोशन में जुटा हुआ है. वेब सीरिज के निर्माताओं ने एक नया गाना ‘साजन बिन’ रिलीज कर दिया है.
वेब सीरिज के निर्माता ने कहा, ‘बंदिश बैंडिट्स कईं मायनों में हमारे लिए खास है. ये न केवल हमारे डिजिटल डेब्यू को चिन्हित करता है, बल्कि इस साउंडट्रैक ने हमें राजस्थानी लोक और भारतीय शास्त्रीय संगीत से लेकर पॉप तक संगीत शैलियों के साथ प्रयोग करने की अनुमति दी है जिन्हें एक साथ मिलाकर एक अनोखी रचना की गई है.
हमने बंदिश बैंडिट्स के लिए देश भर के कलाकारों के साथ काम किया है और हमें विश्वास है कि साउंडट्रैक में सभी के लिए कुछ न कुछ है ये सच में रोमांचक है और हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना हमने इसे बनाने में एन्जॉय किया है.’

