फिल्मी चक्कर

Gulmohar: शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी की फिल्मकी रिलीज डेट आयी सामने

 फिल्म Gulmohar का एक बेहद खूबसूरत पोस्टर रिलीज किया हैं जो 3 मार्च 2023 को रिलीज के लिए तैयार है. फ़िल्म की कहानी पारिवारिक रिश्तों को दिखाता हैं और इसमें एक साथ कई बड़े कलाकार साथ आये. पद्म भूषण और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शर्मिला टैगोर इस फ़िल्म के जरिये अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी और अमोल पालेकर, सूरज शर्मा और सिमरन इसमें नजर आनेवाले हैं.

राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित Gulmohar भावनात्मक संबंधों दिल को छू लेने वाले पारिवारिक ड्रामा की अद्भुत कहानी हैं जो जल्द ही केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. शर्मिला टैगोर कहती हैं कि, “गुलमोहर एक घरेलू कहानी है जो सभी से संबंधित है. यह परंपरा और आधुनिकता के बीच एक संतुलन है. मैं खुश हूं कि फ़िल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो रही हैं और मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने में लिए भी बेताब हूं.”

मनोज बाजपेयी ने कहा कि, “फिल्म Gulmohar के साथ मैं एक नई चुनौती शुरू कर रहा हूं, जो किरदार मेरे अब तक के सारे रोल से अलग हैं और अब जिस तरीके का किरदार निभाता आया हूं ,उससे मैं बाहर निकल रहा हूं. गुलमोहर एक ऐसी फिल्म है जो प्यार, देखभाल और कम्फर्ट से भरी हुई है. यह विभिन्न बंधनों और संबंधों की पड़ताल करती है जो उनके भीतर हैं. परिवार और घर को घर क्या बनाता है. मैं 3 मार्च को डिज्नी+ हॉटस्टार पर इसके रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि यह परिवारों के लिए एक साथ आने और देखने के लिए एकदम सही फिल्म है.”

निर्देशक राहुल चितेला ने कहा, “Gulmohar प्यार का श्रम है, जोश से भरा हुआ है, उम्दा कलाकार है, और दिल को छू लेने वाली कहानी है. मैं डिज्नी + हॉटस्टार पर इस फ़िल्म के रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हूं. मुझे उम्मीद है कि इसे लोग अपना ढेर सारा प्यार देंगे. मुझे उम्मीद है कि इस फ़िल्म को लोग ढेर सारा प्यार देंगे.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21871 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =