फिल्मी चक्कर

‘गुंजन सक्सेना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज: जाह्नवी कपूर की फिल्म

अभिनेत्री जाह्ननी कपूर की आने वाली फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. धर्मा प्रोडक्शन की तरफ इस फिल्म के ट्रेलर को उनके इंस्टाग्राम हैंडल से जारी किया गया है. फिल्म के पहले ट्रेलर में एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना के सपनों और उनके संघर्षों को दिखाया गया है. ट्रेलर देखने में काफी दिलचस्प नजर आ रहा है. उल्लेखनयी है कि फिल्म में गुंजन सक्सेना का किरदार जाह्नवी कपूर निभा रही हैं.

ट्रेलर में जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी के अलावा अंगद बेदी भी नजर आ रहे हैं, जो जाह्नवी कपूर के भाई के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में अंगद एक ऑर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं.

उल्लेखनीय है यह फिल्म पहले 13 मार्च, 2020 को सिनेमा हॉल में रिलीज होने वाली थी, फिर कोविड-19 के दौरान फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया था, और अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.

फिल्म के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए, धर्मा प्रोडक्शस के इंस्टाग्राम पर फिल्म की बाकी डीटेल्स के बारे में बताया गया है. यह फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त से स्ट्रीम की जाएगी.

ट्रेलर के मुताबिक फिल्म में पंकज त्रिपाठी, गुंजन सक्सेना बनी जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी को हर मुश्किल से लड़ने और उनसे सबक सीखने के लिए प्रेरित करते हैं.

चूंकि यह फिल्म महिला पायलट गुंजन सक्सेना की जिंदगी के ऊपर आधारित है, जिसे ध्यान में रखते हुए एक महिला के संघर्षों को ट्रेलर में अहमियत दी गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + three =