वैश्विक

राममंदिर की आधारशिला: राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति के आधार हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की, उसके बाद रामलला के दर्शन किए। इससे पहले सीएम योगी और राज्यपाल ने पीएम मोदी का स्वागत किया.

प्रधानमंत्री ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। पूजा सम्पन्न हो गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का पूजन किया गया। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई। सीएम योगी ने संबोधन करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि यह भावनात्मक पल है। योगी के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित किया। भगवान राम सबके हैं और सब भगवान राम के हैं। 

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आनंद का क्षण हैं। एक संकल्प लिया था और मुझे ध्यान है तब के संघ संचालक ने यह बात कही थी कि बहुत लग के हमें 20 से 30 साल काम करना होगा तब ये पूरा हुआ।

इसके लिए अनेक लोगों ने बलिदान दिया है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो यहां उपस्थित नहीं हो सके। लेकिन इसके बाद भी आनंद की लहर है। सबसे बडा आनंद है भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो प्रयास हो रहे हैं उसकी आज शुरूआत हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी पहले मेरे साथ प्रभु राम जी को और मां जानकी को याद कर लें। उन्होंने सियावर रामचंद्र के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने कहा यह जयघोष सिर्फ यहां नहीं, बल्कि पूरे विश्व में फैले करोड़ों भारतीय सुनाई दे रहा है।

राम भक्तों को कोटी कोटी बधाई। मंच पर विराजमान उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आनंदी बेन पटेल जी, मोहन भागवत जी और कोने-कोने से आए तपस्वीजनों को मेरा नमन। यह मेरा सौभाग्य कि ट्रस्ट ने मुझे इस पल का साक्षी बनाया और इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर एक डाक टिकट जारी किया गया है। इसकी कीमत पांच रुपये है और पांच लाख डाक टिकट छपेंगे। पीएम मोदी ने इसे जारी किया। इस पर राममंदिर की तस्वीर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि पांच शताब्दियों बाद राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है। जिस अवधपुरी का यह अहसास करने के लिए पांच शताब्दियां लग गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में मंदिर परिसर में पारिजात का पौधा भी लगाया। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री ने इस पौधे को पारंपरिक ड्रिप इरिगेशन तकनीक से रोपा। इस पौधे को हिंदू पौराणिक कथाओं में काफी दिव्य माना जाता है।

 

135 करोड भारतवासियों को और पूरे विश्व के लोगों व नागरिकों की भावनाओं का मूर्तरूप देने का अवसर जिस महानुभाव के कारण प्राप्त हुआ वह है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत और पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास महाराज। देश के समस्त संत और इस कार्यक्रम के उपस्थिल अतिथिगण की प्रणाम और उनका स्वागत करता हूं।

राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का पूजन किया गया। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई। पूजा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और नृत्य गोपाल दास मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =