उत्तर प्रदेश

Kanpur News: महिला को अकेला पाकर घर के अंदर घुसा प्रधान व उसका भाई

Kanpur News:  महिला ने ग्राम प्रधान व उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला ने प्रधान व उसके भाई पर प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके विरोध करने पर प्रधान और उसका भाई शराब के नशे में धमकी देकर भाग निकले।

जब महिला ने संबंधित थाने में शिकायत की तो थाना पुलिस के द्वारा महिला पर ही समझौते का दबाव बनाया गया। कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर दर्दनाक मौत का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ था। एक नया मामला जनपद कानपुर देहात के थाना सिकंदरा का सामने आया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है ।

थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव ऊधौपुर कि रहने वाली एक गरीब महिला ने थाने पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्र देते बताया कि गांव के ग्राम प्रधान के द्वारा आवास व जमीन का पट्टा देने के नाम पर 20000 रुपयों की मांग की गई। महिला ने पैसा का इंतजाम करके ग्राम प्रधान व उसके भाइयों को दे दिया। प्रलोभन में आकर ग्राम प्रधान व उसके भाइयों से महिला ने बोलना-चालना शुरु कर दिया।

ग्राम प्रधान व उसका भाई सुमित नारायण महिला को घर में अकेला देखकर घुस आये और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया और चीख-पुकार करने लगी जिसके बाद शराब के नशे में प्रधान व उसका भाई महिला को धमकी देते हुए भाग गए।

महिला अपने पति के साथ मामले की शिकायत करने थाना सिकंदरा पहुंची और दोनों के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। आरोप के मुताबिक थाना सिकंदरा पुलिस महिला पर मामले में समझौता करने का दबाव बनाने लगी, महिला ने समझौता करने से साफ-साफ इंकार कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + four =