उत्तर प्रदेश

Chitrakoot News: ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग लीडर को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Chitrakoot News: मानिकपुर जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में गैंग बना कर चोरी करने वाले अभियुक्त को मानिकपुर से इलाहाबाद की ओर पड़ने वाले पनहाईं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से तीन चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त चलती ट्रेनों में यात्री के सोने के बाद उनके सामान व मोबाइल चोरी करता था।

मानिकपुर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक सुरेश चंद्र, प्रेम प्रकाश दीक्षित, हेड कांस्टेबल इमरान खान, हेड कांस्टेबल शशि कुमार सिंह, के द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पन्हाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से तीन मोबाइल चोरी के साथ अभियुक्त को पकड़ लिया।

पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम पुष्पराज राज कोल उर्फ विष्णु कोल पुत्र रामफल कोल निवासी ग्राम घाटा कोलन का रहने वाला बताया है। उसके द्वारा अपनी गैंग बनाकर ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। जिसके विरूद्ध पहले से ही मानिकपुर जीआरपी में कई मुकदमे दर्ज थे जिसमें यह लगातार वांछित चल रहा था।

पूछताछ के दौरान और कई लोगों के नाम आये हैं जो सतना से प्रयागराज के बीच ट्रेनों में सफर कर रहे लोगों के सामान चोरी करने व मोबाईल खीचने का काम करते हैं जिनकी तलाश में तीन टीमें बनाकर छापेमारी कर गिरफ्तार किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21672 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =