वैश्विक

अपने पिता के घर से पैसे और सोना चुराने की योजना बना रही लड़की और बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

मुंबई के ओशिवारा में पुलिस ने एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड का गिरफ्तार किया है। लड़की पर आरोप है कि वो अपने पिता के घर से पैसे और सोना चुराने की योजना बना रही थी। पुलिस ने बताया कि ये दोनों कुल मिलाकर 19 लाख रुपये चुराने की साजिश कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि लड़की का नाम उजमा कुरैशी है जिसकी उम्र 21 साल और लड़के का नाम चंद्रदीप सिंह अरोरा है और उसकी आयु 35 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि चंद्रदीप सिंह अरोरा वर्सोवा के एक स्कूल में पीटी अध्यापक हैं।

उजमा के पिता उम्रदराज कुरैशी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 30 जुलाई को उजमा घर से गायब हो गई थी, इसलिए हमने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उजमा के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

पिता ने बताया कि उन्हें कुछ-कुछ शक था कि उनकी बेटी, पीटी अध्यापक अरोरा के साथ फरार हो गई है। उम्रदराज एक होटल व्यवसायी है और उन्होंने पाया कि उनके घर से 65 किलो सोना और दस लाख रुपये गायब हैं। पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने 23 जुलाई को उनसे लॉकर की चाबी मांगी थी।

उजमा ने कहा था कि उसके एक मित्र के परिवार को कोरोना संक्रमण हो गया है और वो अपना सोना हमारी तिजोरी में सलामती से रखना चाहते हैं ताकि जब अस्पताल से लौटें तो उनको वो सोना वापस किया जा सके। उम्रदराज ने अपनी बेटी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया। 

ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर दयानंद बंगार ने कहा कि उम्रदराज की शिकायत के मुताबिक हमने एक एफआईआर उजमा के खिलाफ दर्ज कर दी है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया और दोनों पर आईपीसी की धारा 379 (चोरी के लिए सजा), 406 (विश्वासघात के आपराधिक उल्लंघन के लिए सजा), 411 (बेईमानी से प्रॉपर्टी पाना) और 34 (सामान्य इरादा) शामिल हैं। 

ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी नेब बताया कि टेक्निकल मदद की हमने दोनों के ठिकाने के बारे में पता किया, ये दोनों पंजाब में छिपे हुए थे और पुलिस टीम को वहां भेज दिया गया। ये दोनों आरोपी अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास सीता निवास में ठहरे हुए थे। 

अमृतसर पुलिस के साथ मिलकर मुंबई पुलिस ने होटल में छापा मारा और लड़की को वहां से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना अपराध कबूल किया और कहा कि बैंक लॉकर से उन्होंने पैसे और सोना की चोरी की थी। बंगार ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां उन्हें मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 4 =