Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गणपति धाम मंदिर मे विधि विधान के साथ श्री गणेश जनमोत्सव मनाया

मुजफ्फरनगर। गणपति धाम मंदिर मे विधि विधान के साथ श्री गणेश जनमोत्सव का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियो व गणमान्य लोगो ने पूजा अर्चना मे हिस्सा लिया।

नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर मे आज से नो दिवसीय श्री गणेश जन्मोत्सव के प्रथम दिन विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

अग्रपूज्य, पार्वती नन्दन व समसत कष्टो को हरने वोल विध्नविनाशक सिद्धि विनायक भगवान श्री गणपति के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री गणपति खाटूश्याम मन्दिर परिवार की और से श्री गणपति महोत्सव बहुत धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर भगवान श्री गणपति जी का नयनभिराम स्वर्ण अंगार, 56 भोग भगवान गणपति जी का रजत पालना इस उत्सव के विशेष आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।

श्री गणपति महोत्सव का कार्यक्रम मंदिर प्रांगण मे फेस मास्क, सैनिटाइजेशन वसामजिक दूरी को अपनाते हुए सभी लोग धार्मिक अनुष्ठान मे सम्मलित हुए।

मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल,विजेंन्द्र अग्रवाल, रानू जी,नरेन्द्र गोयल, अम्बरीश सिंघल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी श्रृद्धालुओ ने विश्व शांति की मंगल कामना की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21637 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − nine =