Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने शहीद जवान मोहित बालियान को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक आकस्मिक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई. बैठक में मुजफ्फरनगर जिले के गांव गढ़ी नोआबाद के रहने वाले सेना के जवान मोहित बालियान जो गुरुवार को जम्मू के पुंछ में एक पोस्ट पर आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एव नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि हमारे जिले मुजफ्फरनगर के कस्बा भोराकलां के अंतर्गत गांव गढ़ी नोआबाद के रहने वाले जवान मोहित बालियान जो गुरुवार को पुंछ सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए हम सभी हम संगठन के समस्त पदाधिकारी गण उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं

वैसे तो हमारे देश ने हमेशा शेरे जवान पैदा किए हैं लेकिन हमारे जिला मुजफ्फरनगर के भी कई शेर जवान देश की रक्षा करते हुए पहले भी शहीद हुए हैं 

अब हमारे जिले के सेना के जवान मोहित बालियान जो आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए हैं हम उनको पूरे संगठन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं

बैठक में सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,भीम बालियान,तरुण मित्तल, प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,अनिल सिंघल शिव कुमार सिंगल,भानु प्रताप,विरेंद्र अरोरा,किशन लाल नारंग,विजय कुछल,जय इंद्रप्रकाश,अखिलेश शर्मा अभिलक्ष मित्तल,मुकेश गुप्ता,भूरा कुरेशी, आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21200 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 19 =