खेल जगत

IBA वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में Nikhat Zareen फाइनल जीतकर बनीं वर्ल्ड चैंपियन

Nikhat Zareen ने महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया. उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में वियतनाम की नेग्यून थी टैम को सीधे मुकाबले में 5-0 से हराया. फाइनल मुकाबले में निकहत शुरू से हावी नजर आईं उनके सामने वियतनामी बॉक्सर का एक भी दांव नहीं चल सका. आपको बता दें कि यह निकहत का वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरा गोल्ड है.

भारत की स्टार महिला बॉक्सर Nikhat Zareen ने यह जीत 50 किलोग्राम वर्ग में जीता है. उन्होंने वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में वियतनाम की नेग्यून थी टैम को बुरी तरह से थो डाला. इस मुकाबले की शुरुआत से ही निकहत हावी नजर आईं. उन्होंने वियतनामी बॉक्सर को एक बार भी मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया. निकहत के इसी कमाल के प्रदर्शन के दमपर उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के बड़ें अंतर से अपने नाम किया.

Nikhat Zareen ने आईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. यह उनका इस टूर्नामेंट का लगातार दूसरा गोल्ड है. इससे पहले निकहत ने साल 2022 में भी वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 8 =