USA के एक गुरुद्वारे में दो लोगों के बीच फायरिंग
USA में सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई. दोनों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. हालांकि सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय का घटना को लेकर कहना है कि यह फायरिंग हेट क्राइम से जुड़ नहीं है. बल्कि यह दो लोगों के बीच हुई गोलीबारी है. दोनों एक-दूसरे को जानते थे.
The US | "Two people shot at a Gurudwara in Sacramento County, California. The shooting is not related to a hate crime, it is a shootout between two men who knew each other," says Sacramento County Sheriff’s Office. pic.twitter.com/zKWY58yWOY
— ANI (@ANI) March 27, 2023
अमेरिका में गोलीबारी आम बात हो गई है. इससे पहले अमेरिका के मिलवॉकी शहर में गोलीबारी की गई थी. घटना में एक 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई, जबकि पांच युवतियां घायल हो गई थी. गोलीबारी में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. मृतक की पहचान वियन पैटरसन के रूप में की थी.

