वैश्विक

Shooting in Harlem: न्यूयॉर्क में गोलीबारी, पुलिस अधिकारी ने तोड़ा दम- एक गंभीर रूप से जख्मी

Shooting in Harlem: अमेरिका न्यूयॉर्क में फायरिंग (New York Shooting) में एक पुलिस अधिकारी (New York Police Department Officer) की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. गोलीबारी की ये घटना न्यूयॉर्क के हार्लेम में हुई है.

घरेलू हिंसा को लेकर पुलिस के पास एक कॉल आई थी जिसके बाद तीन अधिकारी वहां मदद के लिए पहुंचे थे. मदद मांगनी वाली महिला से बातचीत के दौरान फायरिंग की घटना हुई जिसमें पुलिस अधिकारी की जान चली गई. जबकि इस घटना में एक और अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

न्यूयॉर्क के एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हार्लेम में हुई गोलीबारी (Shooting in Harlem) में संदिग्ध भी मारा गया है. अधिकारी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे के बाद एक कॉल आई थी. जिसमें एक महिला को अपने बेटे के साथ मदद की जरुरत बताई गई.

इस कॉल के बाद पुलिस के तीन अधिकारी 135 वीं स्ट्रीट पर ग्राउंड फ्लोर अपार्टमेंट में पहुंचे. अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सामने वाले कमरे में मां से बात की और फिर दो अधिकारी पीछे के कमरे में गए जहां उनका बेटा था. इसी दौरान गोलियां चलने लगीं. 

घटना को लेकर कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग है जिसमें एक ऑफिसर मदद के लिए चिल्ला रहा था. पुलिस को सूचना दी गई कि दो अधिकारियों को गोली मार दी गई है. घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मेयर एरिक एडम्स (Mayor Eric Adams) भी उस अस्पताल में पहुंचे जहां शूटिंग के बाद अधिकारियों को ले जाया गया था. बताया जा रहा है कि चार दिनों में तीसरी बार अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान गोलीबारी की घटना का सामना करना पड़ा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =