उत्तर प्रदेश

Barabanki News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, ससुरालपक्ष पर हत्या का आरोप

Barabanki News:  महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद, इसको आत्महत्या दिखाने के लिए उन लोगों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया. परिजनों के मुताबिक एक महीने पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी.

आरोप है कि ससुरालवाले हत्या को आत्महत्या साबित करने में लगे हैं. ऐसे में महिला के परिजन उसके शव को लखनऊ से बाराबंकी लेकर आए. महिला के परिजनों ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपी ससुरालवालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

घटना जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के नई बरती पीरबटावन की है. यहां के रहने वाले मोहम्मद रिजवान का आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी एक माह पूर्व गणेशगंज थाना नाका जनपद लखनऊ के साथ किया था. मोहम्मद रिजवान ने बाराबंकी नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया है कि 26/03/23 को दोपहर 3:35 बजे उन्हें ससुरालजनों से सूचना मिली थी की आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है.

मोहम्मद रिजवान ने बताया कि सूचना के बाद हमलोग लखनऊ गये थे. वहां पहुंचने के बाद हम बेटी की डेड बाडी लेकर बाराबंकी लौट आये. हमें शंका है कि ससुरालपक्ष के लोगों ने ही उसकी हत्या की है. हमलोग अपनी बेटी का पोस्टमॉर्टम कराना चाहते है. मोहम्मद रिजवान ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 15 =