उत्तर प्रदेश

Meerut News: पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम जयंती मनाई गई , जब तक भारत में कांग्रेस हैं, तभी तक लोकतंत्र-सचिव प्रदीप नरवाल

Meerut News: निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरे एक्टिव मोड़ में है। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, वेस्ट यूपी अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह ने आज यहां कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से न्याय और सत्य की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने का आव्हान करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलने वाले सत्याग्रह आंदोलन में सभी जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुलंद आवाज के साथ शामिल हो। 

उन्होंने कहा प्रत्येक जिले में सत्याग्रह आंदोलन होगा। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा को केवल कांग्रेस ही सत्ता से हटा सकती हैं। कांग्रेस नेता आज यहां मेरठ जिले के दौराला सकौती स्थित मंगलम फार्म हाउस पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में 15 जिलों के कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल हुए। इस मौके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि जब तक भारत में कांग्रेस हैं, तभी तक भारत मे लोकतंत्र कायम है।  नरवाल ने कहा कि मेरठ आजादी की लड़ाई का केन्द्र। बिंदु रहा है, इस कारण यह बैठक मेरठ में रखी गई, लोकतन्त्र बचाने की जो लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई, आजादी की लड़ाई से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोई कुर्सी स्थाई नही होती है, पार्टी व माँ हमेशा स्थिर रहती हैं। राहुल जी ने देश व लोकतन्त्र की रक्षा के लिये अपनी कुर्सी का बलिदान कर दिया। गाँधी जी के सत्याग्रह के कारण अंग्रेजो को भारत से जाना पड़ा था। कांग्रेस नेता ने कहा कि 23 मार्च को भगतसिंह को देश बचाने की लड़ाई में फाँसी दी गई थी, वही 23 मार्च को भारत व , लोकतन्त्र, बचाने की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी जी की लोकसभा की सदयस्ता छीन ली गई।

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव नरवाल ने कहा कि जब जब देश व सविधान बचाने की लड़ाई लड़ी गई, तब तब कांग्रेस ही आगे रहीं हैं। भाजपा को केवल कांग्रेस ही सत्ता से हटा सकती हैं।  जय भारत आंदोलन की आवाज को गली गली ,घर घर पहुँचना होगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच मे सत्याग्रह का कार्यक्रम जिला स्तर पर हजारों कार्यकर्ता के साथ किया जायेगा व 29 अप्रैल को लखनऊ में बड़े स्तर पर सत्याग्रह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता मुकदमो से नहीं डरता । पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए उन्होंने सभी जिला व शहर अध्यक्षों से शीघ्र ही टिकट वितरण के लिये कमेटी बनाकर लखनऊ भेजने के निर्देश दिये ।

बैठक में पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम जी को जयंती नमन किया। बैठक में पश्चिम प्रान्त के 14 जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली ,बुलंदशहर, गाजियाबाद ,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद ,रामपुर,गौतमबुद्ध नगर के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर अध्यशो,ए0आई0सी0सी व पी0सी0सी0 सदस्यों, पूर्व सांसदों,पूर्व विधायकों, वरिष्ठ कांग्रेस जनों, फ्रंटल सगठनों के पधिकारियो जिला व शहर कांग्रेस पधिकारी उपस्थित थे।  बैठक के सयोंजक जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहराध्यक्ष जाहिद अंसारी थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 14 =