उत्तर प्रदेश

Baghpat News: जमीन बंटवारे के विवाद में हुआ तिहरा हत्याकांड , बुआ, चाचा और पिता की हुई थी हत्या

Baghpat News  ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे बेटे और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल लोहे का कंटीला तार, रस्सी और नशे की गोलियां बरामद कर ली हैं.बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जमीन बंटवारे और घर खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज बेटे और बहू ने अपने पिता, चाचा और बुआ की गला दबा कर हत्या की.

दोनों आरोपियों ने पहले तो खाने की कढ़ी में नशे की गोलियां मिला कर तीनों को खिला दी. इसके बाद, रात को सोते समय रस्सी और लोहे के कंटीले तार से तीनों लोगों की गला दबा कर हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी बेटे और बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

छपरौली थाना क्षेत्र के सबगा गांव में एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक ऋषिपाल, उनके भाई शशिपाल और बहन बिरमती का शव घर के अलग-अलग कमरों में पड़े हुए मिले थे. इन तीनों की गला दबा कर हत्या की गई थी. सूचना देने पर मौके पर पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था.

पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई कि मृतक ऋषिपाल का बेटा मालू उर्फ अंजल ने इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ाई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. इस गुनाह में अंजल की पत्नी की संलिप्तता की बात भी सामने आई. जिसके बाद पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार किया.

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हत्यारोपी पति-पत्नी ने बताया कि उनके पिता ऋषिपाल उन्हें खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे, और जमीन पोते के नाम करने की बात कह रहे थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eight =