Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- व्यापारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाइक सवार बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर पर उस समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जब वह प्रोपर्टी कार्यालय पर अखबार पढ़ रहा था।घायल को मेरठ अस्पताल ले जाया गया है। घटना को लेकर भारी दहशत फैल गयी है।

भोपा पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय के गाँव मोरना में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।रविवार की सुबह सवेरे कोल्ड्रिंक के थोक विक्रेता व प्रोपर्टी डीलर शकील अन्सारी दरियाबाद मार्ग पर राजबाहे की पटरी के समीप प्रोपर्टी कार्यालय पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे कि दो बाइकों पर सवार तीन व्यक्तियों ने शकील से कहासुनी शुरू कर दी।

तथा एक बदमाश ने शकील पर गोलियां बरसा दी।गोली की आवाज व शकील की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े जिन्हें देखकर बदमाश फरार हो गये।घायल शकील को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया। जहां से जिला चिकित्सालय व वहां से बेगराजपुर तथा गम्भीर हालत में मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शकील पर चार राउंड गोलियां चलाई गयी है।

दो गोली कंधे में एक पेट मे व एक जांघ पर लगी हुई है।शकील पर जानलेवा हमला करने वालों बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गयी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नही हुई है। पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21163 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =