पीएम आवास योजना की जांच में मिले 6745 अपात्र, नए आवदेन 3254 की जांच शुरू
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की जांच में बडा खुलासा हुआ है। जांच में 21226 लोगों में से 6745 लोग अपात्र पाए गए है। इन अपात्रों को इस योजना के दायरे से बाहर कर दिया गया है।
वहीं डूडा पीओ ने अपात्रों की सूची संबंधित नगर पालिका और नगर पंचायत ईओ को चस्पा करने के निर्देश दिए है। आवास बनाने के लिए 11406 लाभार्थियों को 50 हजार की प्रथम किस्त, 10 हजार लाभार्थियों को 1.50 लाख की दूसरी किस्त और 6126 लाभार्थियों को 50 हजार रुपए की तीसरी किस्त दी गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए डूडा विभाग में 21 हजार 226 लोगों ने आवेदन किया था। इन आवेदनकर्ताओं की डूडा विभाग द्वारा जांच पडताल की गई। जिसमें 6745 लोग अपात्र पाए गए है।
अपात्रों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है। अब डूडा विभाग से 14 हजार 481 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। डूडा पीओ संदीप कुमार ने बताया कि आवास बनाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को ढाई लाख रुपए तीन किस्त में दिया जाता है।
प्रथम किस्त में 50 हजार, दूसरी किस्त में 1.50 लाख और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपए दिए जाते है। उन्होंने बताया कि प्रथम किस्त के लिए 1868 लाभार्थी, दूसरी किस्त के लिए 761 और तीसरी किस्त के लिए 2125 लाभार्थियों के आवेदन भुगतान के लिए सूडा को भेजे गए है।
वहीं 2018 लोगों की डीपीआर बनाकर लखनऊ भेजी गई है और आवास के लिए आए नए आवदेन 3254 की जांच शुरू की गई है।
दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायत में मिले अपात्रों की सूची
नगर पालिका/पंचायत आवेदन अपात्र पात्र
भोकरहेडी 1976 344 1632
बुढाना 2015 573 1442
चरथावल 1753 584 1169
जानसठ 1394 337 1057
खतौली 1732 486 1246
मीरापुर 1547 317 1230
मुजफ्फरनगर 5716 2813 2903
पुरकाजी 1788 560 1228
शाहपुर 1600 464 1136
सिसौली 1705 267 1438
योग 21226 6745 14481
