Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंउत्तर प्रदेश

अलग प्रदेश की मांग करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन द्वारा कार्यशाला का आयोजन

आज बघरा तांगा स्टैंड के पास कोलडिपो मुजफ्फरनगर में अलग प्रदेश की मांग करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला की अध्यक्षता श्री कृष्ण गोपाल मित्तल प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार संगठन व संचालन संगठन के प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया।

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह पुण्डीर ने कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी लगभग 700 किमी होने की वजह से विश्व का सबसे महंगा न्याय हमारे पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलता है।

15 यूनिवर्सिटीयों में से मात्र 3 यूनिवर्सिटी ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में है साथ ही 30 मेडिकल कॉलेज में से मात्र तीन मेडिकल कॉलेज ही हम पश्चिम उत्तर प्रदेश वालों को दिए गए हैं।

प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ना तो एनआईटी है ना आईआईटी है ना एम्स है । आज जनसंख्या के मामले में उत्तरप्रदेश संसार के पांचवे बड़े देश के बराबर है

और इतने बड़े प्रदेश में कानून एवं प्रशासन की व्यवस्था करना लगभग असंभव है अतः पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की मांग वर्कशॉप में की गई ।

सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष विपिन कुमार गंगानिया ने कहा कि जब पंजाब से अलग हुए हरियाणा,हिमाचल प्रदेश हो या,महाराष्ट्र से अलग हुआ गुजरात राज्य हो.

आज इनकी विकसित राज्य में शुमार है.इसी तरह उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ आज अपने मूल राज्य से कही ज्यादा तरक्की करते नजर आ रहे है.

साथ ही यह भी बताया गया कि जब एक करोड की जनसंख्या का उत्तराखंड और ढाई करोड की जनसंख्या का हरियाणा बन सकता है तो 25 करोड की उ० प्र० की जनसंख्या को विभाजित करके 8 करोड का अलग प्रदेश उत्तम प्रदेश (पश्चिमांचल) क्यों नही बन सकता?

वर्कशॉप में राकेश त्यागी नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन प्रवीण जैन ,भानुप्रताप, सुशील कुमार,प्रदीप,प्रमोद कुमारआदि ने अपने विचार रखें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + nine =