Muzaffarnagar News: ग्रेन chamber पब्लिक स्कूल में समर इन्नोवेशन कैंप का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन chamber पब्लिक स्कूल में चल रहे १५ दिवसीय समर कैंप का आज समापन हो गया। समर कैंप में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास एवं प्रतिभा को निखारने हेतु अनेक क्रियाकलापों का आयोजन किया गया।
जिसमें योगासन, प्राणायाम, एरोबिक्स, डांस, म्यूजिक, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बिलियर्ड्स, वालीबॉल, बास्केटबॉल, कोडिंग, जूडो, रोबोटिक्स, कर्सिव राइटिंग, मैथ्स् क्लास रीजनिंग, पर्सनलिटी डेवलपमेंट, आर्ट और क्राफ्ट, कराटे, फायर लेस कुकिंग, स्विमिंग आदि को शामिल किया गया। समर कैंप में अनुभवी कोचों के द्वारा बच्चो को तीरंदाजी और शूटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
छात्र-छात्राओं ने समर कैंप में अपनी रूचि के अनुसार भिन्न-भिन्न क्रियाकलापों में भाग लेकर अपनी गर्मियों की छुट्टियों का पूरा लुफ्त उठाया। समर कैंप में स्कूल के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी एवं हेड मिस्ट्रेस ममता चौहान का मार्गदर्शन और अभिभावकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य आजाद वीर ने कैंप की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि कैंप से बच्चों में नई ऊर्जा और उमंग का संचार होता है
योग और प्राणायाम छात्र-छात्राओं को अपनी पढाई पर ध्यान केन्द्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कैंप में उन्हें नया सीखने को मिलता है जो प्रेरणादायी है। समर कैंप को सफल बनाने में दिनेश कुमार, संदीप शर्मा, शीलू कुमार, अभिलाष, निशा तोमर, शशांक गोयल, सुनीता शर्मा, करिश्मा राठोर, नैना कुछल, लता गुप्ता, मिनाक्षी लूथरा, रविश मिश्रा, योगेन्द्र गौतम, शैली, ममता भटनागर, शालिनी, इशिका, नीरज अध्यापको का योगदान रहा। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी शिक्षको एवं कोच का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

