Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में जबरदस्त मुठभेडों में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार, लाखों की अफीम व चरस बरामद

13 Min |मुजफ्फरनगर। जनपद में आज सुबह अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के साथ हुई मुठभेडों में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि इन बदमाशों सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 7.5 लाख रुपये की अफीव व चरस बरामद की है।एनएच 58 के निकट नई मंडी थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में नशीले पदार्थ का तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश व उसके साथी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे कार के साथ ही 5 किलो अफीम व एक किलो चरस बरामद की है। उधर मंसूरपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस की दिनदहाड़े बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया।

शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र की पुलिस सुबह करीब 7ः30 बजे नेशनल हाईवे 58 पर गश्त कर रही थी तो एक कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया कार सवार अपनी कार को लेकर तेजी से भागे।

पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। एनएच-58 के निकट पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से जख्मी हुआ। घायल बदमाश और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 तमंचे 5 जिन्दा व 3 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए।

बदमाशों से बरामद वैगनआर कार की तलाशी में 5 किग्रा अफीम एवं एक किग्रा चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 7.5 लाख आंकी गई है। गिरफ्तार घायल बदमाश ने अपना नाम दिवाकर पुत्र कृपाल सिंह बताया वह संभल जिले के थाना बनिया खैर क्षेत्र के ग्राम खेडा खास का निवासी है

जबकि गिरफ्तार किया गया उसका दूसरा साथी महमूद पुत्र इकरामुद्दीन शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरसौली का निवासी है। नई मंडी इंस्पेक्टर ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त दिवाकर के खिलाफ मादक पदार्थ तश्करी के कई अभियोग पहले से ही पंजीकृत है।

दूसरी पुलिस मुठभेड़ थाना मन्सूरपुर क्षेत्र में शाहपुर मन्सूरपुर बार्डर पर रजवाहे की पटरी पर हुई। मुठभेड़ में मंसूरपुर पुलिस की गोली लगने से शातिर बदमाश गुलाब उर्फ भिखारी पुत्र राजाराम घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार घायल गिरफ्तार बदमाश मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घासीपुरा निवासी गुलाब पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गुण्डा एवं गैंगेस्टर एक्ट के लगभग डेढ दर्जन अभियोग दर्ज हैं। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा व बिना नंबर की स्कूटी बरामद की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21079 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + ten =