Basti: नहाते हुए अश्लील फोटो खींच कर किशोरी का किया शोषण
Basti पैकवलिया थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक ने पहले किशोरी का नहाते हुए चुपके से अश्लील फोटो ले लिया. उसके बाद नाबालिग किशोरी को उसी का अश्लील फोटो दिखा कर ब्लैकमेल करने लगा. अश्लील फोटो के दम पर युवक ने महीनों तक लड़की का शोषण किया. उसके बाद किशोरी का अश्लील फोटो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर दिया.
वहीं वारदात जब परिजनों को पता चली तो पैकवलिया थाने में दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई. तहरीर में परिजनों ने सुनील नाम के युवक पर लड़की का नहाते हुए अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया. परिजनों का आरोप है की फोटो को वायरल करने की धमकी देकर सुनील ने कई महीनों तक शारीरिक शोषण किया. इतना ही नहीं, जब सुनील का मन भर गया तो उस ने अपने दोस्त नीरज को अश्लील फोटो भेज दिए. नीरज ने अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पूरे मामले को लेकर पीड़ित परिजनों का पुलिस पर भी गंभीर आरोप है. परिजनों के मुताबिक, जब इस बात की जानकारी हुई तो 6 जुलाई को शिकायत थाने में की गई. थाने में अश्लील फोटो को सबूत के तौर पर पेश किया गया, लेकिन तहरीर पड़ने के बाद भी पुलिस ने फौरन मुकदमा दर्ज नहीं किया.

