उत्तर प्रदेश

Kaushambi: बसपा नेता के बेटे पर लगा लिफ्ट देने के बहाने महिला से गन पॉइंट पर रेप का आरोप

Kaushambi महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में गन पॉइंट पर रेप का मामला सामने आया है. रेप का आरोप मंझनपुर नगर पालिका परिषद के बसपा प्रत्याशी रहे दशरथ सरोज के बेटे धनंजय सरोज पर लगा है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना मंझनपुर कोतवाली इलाके की है.

दरअसल, पीड़ित महिला प्रयागराज की रहने वाली है. उसने बताया कि वह 6 जुलाई को अपने बच्चे का एडमिशन कौशांबी के नवोदय विद्यालय टेंवा में कराने के लिए पहुंची थी. वह मंझनपुर चौराहे पर टैक्सी का इंतजार कर रही थी. उसने पास खड़े सफारी सवार युवक से विद्यालय जाने का रास्ता पूछा तो उसने कहा कि यहां से विद्यालय तक जाने के लिए उन्हें कोई भी टैक्सी नहीं मिलेगी.

उसने महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपनी सफारी गाड़ी में बैठा लिया और रास्ते में कहा कि मेरे चाचा की बीएसए के यहां अनुदेशक के पद पर तैनात हैं और मेरे पिता जी स्वयं बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत है.

वह उसके बच्चे का एडमिशन तुरंत करवा देंगे. उसने महिला को अपना नाम पता और मोबाइल नंबर भी दिया. इसके बाद वह सूनसान इलाके में गाड़ी रोककर महिला से अश्लील हरकतें करने लगा.

महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसने गन पॉइंट पर उसके साथ जबरन रेप किया। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद वह महिला को जंगल में फेंक कर फरार हो गया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 15 =