वैश्विक

Maharashtra: सतारा के एनसीपी विधायक ने महज एक हफ्ते में तीसरी बार पाला बदला.

Maharashtra सतारा की वाई सीट से एनसीपी (NCP) विधायक मकरंद जाधव-पाटिल एक बार फिर से नए डिप्टी सीएम अजीत पवार (Ajit Pawar) के खेमे में शामिल हो गए. महज एक हफ्ते से भी कम समय में उन्हें तीसरी बार पाला बदलते देखा गया है. जाधव-पाटिल पहले तो अजित पवार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने सतारा में शरद पवार का स्वागत किया और कराड यात्रा पर उनके साथ गए.

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबकि अपने भतीजे अजित पवार की बगावत के बाद पार्टी को बचाने के लिए शरद पवार खुद मैदान में उतरे और कराड यात्रा में मकरंद जाधव-पाटिल को उनके साथ देखा गया. विधायक रामराजे नाइक-निंबालकर और दीपक चव्हाण पिछले शुक्रवार को जाधव-पाटिल से पहले ही इस कारनामे को अंजाम दे चुके हैं.

वाई विधानसभा सीटमें तीन तहसीलें शामिल हैं और मकरंद जाधव-पाटिल के सैकड़ों समर्थकों ने अपने नेता का ही अनुसरण किया. गौरतलब है कि 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार में अजित पवार के साथ आठ विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद एनसीपी में फूट पड़ गई.

बहरहाल अजित पवार और मकरंद जाधव-पाटिल के समर्थकों के बीच बैठक का एक कथित वीडियो सामने आया है. जिसमें जाधव-पाटील वफादारी बदलने के लिए दो शर्तें रख रहे हैं. जिसमें कर्ज में डूबे किसानों और खंडाला चीनी कारखानों को वित्तीय मदद के साथ वाई विधायक को मंत्री बनाना भी शामिल है. सूत्रों ने बताया कि औपचारिक रूप से पाला बदलने के बाद अजित पवार और जाधव-पाटिल ने बंद कमरे में बैठक की.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 4 =