उत्तर प्रदेश

Chandauli: मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, पांच दिनों तक बंधक बनाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Chandauli: नौगढ़ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर में बंधक बनाकर गांव का ही एक युवक पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। बुधवार को किशोरी के साथ थाने पहुंचे परिवार वालों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की मां की तबीयत खराब होने उसके पिता उसकी मां को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। वे वहां तीमारदारी कर रहे थे। घर में किशोरी अपने दो छोटे भाई-बहन के साथ थी। किशोरी पांच दिन पहले गांव की एक दुकान पर राशन लेने गई थी। रास्ते में युवक उसे दबोच लिया। युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बस्ती से दूर जंगल में बने अपने एक घर ले जाकर बंधक बना लिया।

किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार की भोर में मौका पाकर किशोरी जंगल के रास्ते अपने घर भाग आई और अपनी आपबीती बस्ती के लोगों को बताई। गांव वालों ने फोन करके उसके माता-पिता को मामले की जानकारी दी। वे आननफानन में गांव आए। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =