अक्षय कुमार-सोनू सूद ने शुरू की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग
अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग पूरी कर इंडिया आए हैं. यहां आते ही वह अपनी अगली फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग की तैयारियों शुरू कर दी हैं.
फिल्म के डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इसकी जानकारी दी है. डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा,”हां, हमने पृथ्वीराज की शूटिंग यशराज फिल्म्स के स्टुडियो में शुरू कर दी है और पूरी टीम शूटिंग शेड्यूल को लेकर काफी एक्साइटेड है.”
मानुषी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, “मैं इस जर्नी के माध्यम से होने वाली लर्निंग को लेकर काफी खुश और रोमांचित हूं. मेरी जिंदगी अब तक वास्तव में एक परी कथा है
https://www.instagram.com/p/B44RNnMndH3/?utm_source=ig_embed
जिसमें मिस इंडिया बनने से लेकर मिस वर्ल्ड बनने तक और मेरी पहली फिल्म के रूप में इतनी बड़ा प्रोजेक्ट को हासिल करना शामिल रहा है.
एक सूत्र ने बताया है कि अक्षय कुमार ने 10 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शूरू कर दी और शेड्यूल काफी लंबा है. सूत्र ने भी बताया,”सोनू सूद ने भी 10 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी.
टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए नॉन-स्टॉप काम किया है कि इस जटिल शूटिंग शेड्यूल को दोबार आरंभ करने के लिए सब कुछ था.
अक्षय कुमार की को-स्टार मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी इसी शेड्यूल की शूटिंग को ज्वाइन करेंगे.
