उत्तर प्रदेश

Lucknow: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने इंग्लिश ग्रामर पुस्तक का विमोचन एवं मोबाईल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया

Lucknow।बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने इंग्लिश ग्रामर पुस्तक का विमोचन एवं मोबाईल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। चरथावल विकास खंड के ए आर पी अंजू त्यागी द्वारा इंग्लिश ग्रामर की पुस्तक छात्र छात्राओं,एवं अध्यापको के प्रयोग हेतु तैयार की गई।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्य क्रम के अंतर्गत विकास खण्ड चरथावल के परिषदीय विद्यालयों से कक्षा 8 पास निर्धन बालिकाओ के लिये निशुल्क मोबाइल लाइब्रेरी की व्यवस्था ए आर पी पंकज त्यागी , द्वारा की गई है। जिसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को निरंतरता बनाये रखना है।इन बालिकाओं को कक्षा 9 से 12 वी क्लास तक किताबो की व्यवस्था घर तक नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अपने आवास लखनऊ में पुस्तक,का विमोचन,एवं मोबाईल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।और ए आर पी के द्वारा मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।मंत्री के द्वारा इन कार्यो की सराहना की गयी ।इस अवसर विकास क्षेत्र के रणजीत त्यागी, सुशील त्यागी, पंकज त्यागी, अंजू त्यागी मौजूद रही।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 6 =