उत्तर प्रदेश

15 अगस्त को Lucknow के मल्टीप्लेक्सों में फ्री में दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में

 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति वाली फिल्में भाग मिल्खा भाग और आईबी-71 का 14 स्क्रीन में मुफ्त प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के अलग-अलग इलाकों के मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन पर जिला प्रशासन ने यह इंतजाम किया है। फिल्मों का प्रदर्शन नि:शुल्क रहेगा और टिकटों का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि 15 अगस्त को भाग मिल्खा भाग के 12 और आईबी-71 के दो शो रहेंगे। कुल 2218 टिकट का इंतजाम शहर के लोगों के लिए किया गया है जिन्हें मल्टीप्लेक्स से जाकर लिया जा सकता है। सिनेपोलिस फन मॉल गोमतीनगर में 217 और पीवीआर फीनिक्स मॉल कानपुर रोड में 124 सीट पूरी तरह बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

इसके अलावा 12 जगहों पर 30 फीसदी सीट वरिष्ठ नागरिक, 10 फीसदी दिव्यांग, 30 फीसदी स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगीं। किसी तरह की दिक्कत होने पर सहायक आयुक्त वाणिज्य से 7376113756 और वाणिज्य कर अधिकारी से 9450730345 पर संपर्क कर सकते हैं।

वेव सिनेमा में आईबी-71, दोपहर 1 बजे, सीटें- 228

सिनेपोलिस, वन अवध मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें- 163

सिनेपॉलिस, फन मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 12:30 बजे, 217 सीटें

पीवीआर सहारागंज मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे,  202 सीटें

पीवीआर सिंगापुर मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 194

पीवीआर फीनिक्स मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 124

पीवीआर लुलु मॉल भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1:30 बजे, सीटें 74

आईनॉक्स, गोमतीनगर भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें- 123

आईनॉक्स गार्डन गैलेरिया तेलीबाग में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 144

आईनॉक्स उमराव निशातगंज में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे सीटें 225

आईनॉक्स क्राउन मॉल चिनहट में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे सीटें 139

आईनक्स, एमराल्ड मॉल आशियाना में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 133

आईनॉक्स, पैलेसियो मॉल में भाग मिल्खा भाग, दोपहर 1 बजे, सीटें 78

मूवीमैक्स, आलमबाग बस अड्डा आईबी-71 दोपहर 12 बजे, सीटें 174

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =