वैश्विक

हिंदू युवा को खुलेआम इस्‍लाम में परिवर्तित किया Malaysia के पीएम अनवर ने

Malaysia के प्रधानमंत्री दातुक सेरी अनवर इब्राहिम विवादों में घिर गए हैं और गैर मुस्लिम समुदाय उनकी जमकर आलोचना कर रहा है. दरअसल कुछ दिन पहले क्‍लैंग, सेलांगोर में जुमा की नमाज अदा करने के बाद पीएम अनवर ने एक हिंदू युवा को खुलेआम इस्‍लाम में परिवर्तित किया था.

इसके बाद से ही वे लोगों के निशाने पर बने हुए हैं. गैर मुस्लिम समुदाय का कहना है कि मलेशिया एक बहुसांस्‍कृतिक देश है जहां अब संवेदनशील मुद्दा छाया हुआ है.

पेनांग के पूर्व उपमुख्यमंत्री, प्रो. पी. रामासामी ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीयों का सम्मान नहीं करते. गैर मुस्लिमों ने अनवर पर भरोसा किया था, लेकिन वे अपने व्‍यवहार को बदल नहीं पाए. भारतीयों और गैर मुस्लिम समुदाय ने मलेशिया के लिए बहुत कुछ बलिदान किया है

लेकिन पीएम अनवर का बर्ताव उनके प्रति अभद्र ही रहा है. अनवर ने पहले भी एक भारतीय छात्र से अशिष्‍ट व्‍यवहार किया था. उनके रवैये को कभी स्‍वीकार नहीं किया जा सकता. अब तो उन्‍होंने सार्वजनिक तौर पर एक हिंदू को इस्लाम में परिवर्तित करा दिया है.

प्रो. पी. रामासामी ने कहा है कि क्‍या एक प्रधानमंत्री को ऐसा करना शोभा देता है और क्‍या एक पीएम से ऐसी आशा की जा सकती है? आज के पहले मलेशिया के किसी पीएम ने ऐसा नहीं किया था. धर्म परिवर्तन के लिए पीएम अनवर आगे क्‍यों आए? उनके लिए ऐसा क्‍या खास है?

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 14 =