20 US Marines को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश
20 अमेरिकी नौसैनिकों (US Marines) को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर रविवार को ऑस्ट्रेलिया (Australia) में चल रहे सैन्य अभ्यास (Military Drill) के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया.
यह घटना डार्विन के उत्तर में तिवी द्वीप समूह पर घटी. ऑस्ट्रेलियाई रक्षा प्रवक्ता के हवाले से एबीसी न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया कि यह दुर्घटना एक्सरसाइज प्रीडेटर्स रन-2023 (Predator’s Run 2023) के दौरान हुई. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, तिमोर-लेस्ते और इंडोनेशिया के 2,500 से अधिक सैनिक तिवी द्वीप समूह पर इस अभ्यास में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं.
स्थानीय मीडिया में इस हादसे के बारे में शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया कि इमरजेंसी सेवाओं को आज सुबह स्थानीय समय के मुताबिक 9.43 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश के बारे में जानकारी दी गई. दौरान सबसे ज्यादा ध्यान हादसे के शिकार लोगों US Marines की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहता है.
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्ट कंपनी (ABC) ने किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी, हालांकि स्काई न्यूज ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि कुछ सैनिक अभी भी लापता हैं. एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनास्थल से कई नौसैनिकों को बचाया गया.

