Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या से हड़कम्प

मीरांपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना क्षेत्र के गांव मुझेडा में शनिवार तड़के घर में सो रहे भट्टा व्यवसायी भाकियू तोमर के पूर्व जिलाध्यक्ष मेहराजुदीन (४५) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव में घटना से दहशत है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

मूल रूप से बघरा के रहने वाले मेहराजुदीन (४५) पुत्र सरफराज पिछले करीब तीन वर्ष से मीरापुर के गांव मुझेड़ा में रह रहा था। उन्होंने बलीपुरा में ठेके पर लेकर ईंट भट्टा चलाया हुआ था। शुक्रवार की रात मेहराजुदीन व अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सोए थे। तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थे।

शनिवार तड़के लगभग तीन बजे घर में घुसे व्यक्ति ने मेहराजुदीन को गोली मार दी जिससे मेहराजुदीन घायल हो गए। तब उनके परिजन जाग गए और शोर मचाया। इस बीच हमलावर फरार हो गया। पडोसियों ने सूचना पुलिस को दी।

डायल ११२ पुलिस टीम घायल को जानसठ अस्पताल लेकर पहुंची। वहां से घायल को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान मेहराजुदीन की मौत हो गई। मीरापुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेहराजुदीन के घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नही दी गई। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि मेहराजुदीन उनके संगठन में पूर्व में जिला उपाध्यक्ष थे। मृतक के परिवार में पत्नी शबाना, पुत्री जोया(१५) व दरख्शा (५) और पुत्र लविश (१०) है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21871 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + four =