अज्ञात कारणों से लगी आग से पूरे घर का सामान जलकर हुआ राख
रामनगर (बाराबंकी) तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हरवा मजरे राजापुरवा में बीती रात्रि अज्ञात कारणों से लगी आग से पूरे घर का सामान जलकर हुआ राख.
बताते चलें राजा पुरवा निवासिनी रामदेई पत्नी रामसरन जोकि बीती रात्रि अपनी पोती के साथ छप्पर नुमा मकान के नीचे खाना पानी खा कर सो रही थी
रात्रि लगभग 10:30 बजे अचानक छप्पर जलने लगा जब तक रामदेई कुछ समझ पाती तब तक पूरे छप्पर को आग ने अपनी लपेट में ले लिया रामदेई अपनी पोती को लेकर किसी तरह से छप्पर के नीचे से भागी
शोर मचाया जिससे मोहल्ले के लोगों ने आकर बड़ी मशक्कत के साथ आग को काबू किया लेकिन क्या था तब तक गरीब विधवा रामदेई का रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया
सुबह इसकी सूचना हल्का लेखपाल को रामदेई के पुत्र विजय ने दी लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर रामदेई को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया
रामदेई ने बताया कि 6 महीने बड़ी मशक्कत करके थोड़ा बहुत ध्यान पैदा किया था वह भी इसी में जलकर राख हो गया अब हम क्या खाएंगे और कैसे रहेंगे
इस कड़क ठंड में पहनने के लिए कपड़े भी नहीं बचे वह भी जलकर राख हो गए अब किस तरह होंगी रामदेई की दीपावली खाने के लिए कुछ भी नहीं रह गया।

