Rohit Sharma बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
Rohit Sharma ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूकी की गेंद पर छक्का जड़कर वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे किये.
इसके साथ ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. टेस्ट, वनडे और अंतरराष्ट्रीय टी20 को मिलाकर रोहित के नाम अब 554 छक्के हो गए हैं. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है.
अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. नवीन उल हक की गेंद पर छक्का जड़ते ही वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के खतरनाक खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल ने टेस्ट, वनडे और टी20 में सबसे कुल 553 छक्के जमाए हैं. अब यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया है. रोहित अबतक 554 छक्के जमा चुके हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
554* – रोहित शर्मा
553 – क्रिस गेल
476 – शाहिद अफरीदी
398 – ब्रेंडन मैकुलम
383 – मार्टिन गुप्टिल
Rohit Sharma ने वर्ल्ड कप की 19 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी 19 पारियों में ही अपने 1000 वर्ल्ड कप रन पूरे किए. वॉर्नर ने भी इसी वर्ल्ड कप में यह उपलब्धि हासिल की. भारत के खिलाफ पहले मैच में ही उन्होंने 41 रनों की पारी खेली थी.
Rohit Sharma ने सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सचिन तेंदुलकर ने 20 पारियों में 1000 रन बनाए थे. जबकि भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वालों की सूची में सौरव गांगुली भी शामिल हैं. गांगुली ने 21 पारियों में 1000 रन बनाए थे.

