उत्तर प्रदेश

Ayodhya: राम की पैड़ी में एक युवती द्वारा बनाई गई रील सोशल मीडिया में वायरल हु

Ayodhya  के प्रमुख पर्यटन स्थल राम की पैड़ी में एक युवती द्वारा बनाई गई रील सोशल मीडिया में वायरल हुई तो इस रील की शोहरत से प्रभावित होकर एक और युवती ने अयोध्या की प्राचीन राम की पैड़ी के पानी में आग लगने वाला डांस कर उसे सोशल मीडिया में शेयर कर दिया. यह रील देखते ही देखते वायरल हो गया है. महिला ने ये रील बिच्छू फिल्म के गीत जीवन में जाने जाना एक बार है होता प्यार.. पर बनाया है.

Ayodhya में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है. इसी कड़ी में अब धार्मिक नगरी आध्यात्मिकता के साथ ही सोशल मीडिया में रील बनाने वालों के लिए भी एक मुफीद जगह साबित हो रही है. इस प्राचीन नगरी की शोहरत का फायदा उठाने के लिए अक्सर रील्स स्टार कुछ ऐसा कर रहे हैं जो कहीं तारीफ तो कहीं निंदा की वजह बन जा रहा है.

30 सेकंड के इस वीडियो में शाम ढले राम की पैड़ी के पानी में युवती डांस करती हुई नजर आ रही है. राम की पैड़ी के पानी में आग लगने वाला यह डांस कुछ ही मिनट में हजारों सोशल मीडिया पेज पर वायरल हो गया वीडियो. वीडियो वायरल होने के बाद संत समाज ने इसकी निंदा करते हुए इस तरह की हरकत करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + thirteen =