Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मीरापुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, एक फरार

मुजफ्फरनगर। मीरापुर कस्बे में टूटी पुलिया के समीप पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गया।

इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम कैथोड़ा रजवाहे के समीप पुलिस वाहनों की चेकिग कर रही थी। रामराज की ओर से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया

तो बाइक सवारों ने बाइक को रजवाहा पटरी की ओर दौड़ा लिया। पुलिस को पीछा करता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए।

जवाबी फायरिग के दौरान बाइक छोड़कर भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी। वहीं दूसरा बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नजाकत पुत्र अनीस उर्फ भूरा निवासी मवाना मेरठ व हाल निवासी ककरौली बताया।

पुलिस को इसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा और बिना नंबर की बाइक मिली। मौके पर पहुंचे सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश नजाकत बेहद शातिर है

तथा इस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जानसठ अस्पताल भिजवा दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 14 =