Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली: ईख के खेत मे वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी

खतौली।  वृद्ध का शव पडा देख ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।

 जानकारी के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र की पमनावली पुलिस चौकी के निकट ईख के खेत मे अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खेत मे वृद्ध का शव पडा होने की जानकारी से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही कुछ देर मे सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह व इंस्पैक्टर खतौली एच.एन.सिह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। यह हादसा ग्रामीणो के बीच आज दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =