Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अज्ञात कारणो से लगी आग से घर का सामान जलकर राख

मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो से लगी आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मदद के लिए मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित खांजापुर-कांशीराम कालोनी निवासी मजदूर गोविंद के घर मे अज्ञात कारणो से आग लग गई।

इस हादसे मे गोविंद के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर मे आग की खबर से पडौसियो मे हडकम्प मच गया। और देखते ही देखते पडौसियो सहित कालोनी के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

कालोनीवासियो ने पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम को हादसे की सूचना दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।

दमकलकर्मियो ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =