Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली के चेयरमैन को गन्ना आयुक्त ने किया नोटिस जारी, भूमि से ज्यादा गन्ना आपूर्ति कराने का है आरोप, 25 को होगी पेशी

खतौली। प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने राजस्व अभिलेखों में ज्यादा भूमि दर्शाने पर सहकारी गन्ना समिति चैयरमेन को नोटिस जारी कर लखनऊ तलब किया है।

चैयरमेन के साथ ही गन्ना सोसाइटी के दो अन्य डायरेक्टरों को भी अपने परिवार के नाम राजस्व अभिलेखों में ज्यादा भूमि दर्शाने पर आयुक्त ने नोटिस जारी कर उन्हें भी तलब किया है।

दो साल पूर्व खतौली गन्ना सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल भाटी ने उत्तर प्रदेश गन्ना आयुक्त को शिकायती पत्र भेजकर वर्तमान के सोसाइटी चेयरमैंन ओमवीर सिंह और दो अन्य डायरेक्टरों प्रशांत कुमार व रामनिवास पर राजस्व अभिलेखों में ज्यादा भूमि दर्शाकर उसके आधार पर निर्धारित कुल सट्टे के सापेक्ष में अधिक मात्रा में शुगर मिल को गन्ना आपूर्ति करने का आरोप लगाया था।

आरोप था कि 1995-96 में सोसाइटी चेयरमैन द्वारा समिति की जीप निजी कार्यो में उपयोग में लाई गयी। जिसका सापेक्ष रुपये 4.50 प्रति किलोमीटर की दर से बिल 41670 का भुगतान नही किया गया।

शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया। कि चौयरमेन और गन्ना सोसाइटी के अन्य दो डायरेक्टरों ने अपनी व परिवार के नाम से राजस्व अभिलेखों में ज्यादा भूमि दर्शाकर अधिकारियों को गुमराह किया है।

उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गन्ना आयुक्त ने मामले की जांच शामली जिला गन्ना अधिकारी से कराई तो जांच में शिकायती पत्र में लगाये गये सभी आरोप सही पाये गये।

जिस पर जिला गन्ना अधिकारी शामली ने पूरे मामले की जांच कर गन्ना आयुक्त संजय आर भुसरेड्डी को भेज दी थी। जिस पर मामले का संज्ञान लेते हुए गन्ना आयुक्त ने गन्ना समिति के चौयरमेन ओमवीर सिंह, डायरेक्टर प्रशांत कुमार, व रामनिवास को नोटिस जारी कर 25 नवंबर को मामले में अपना स्पष्टीकरण देने के लिये लखनऊ तलब किया है।

उधर गन्ना आयुक्त के नोटिस आने पर गन्ना समिति में हड़कंप मचा हुआ है।

भूमि से अधिक गन्ना आपूर्ति करने पर बैठी जांच-

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − six =