Feature

Airport लाउंज एक्सेस की लागत को कवर करना महंगा, Credit Card कंपनियों ने की कटौती?

Credit Card कंपनियों ने एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस में की कटौती, इसका कारण है कि आजकल ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. क्रेडिट कार्ड कंपनियां अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए Airport के लाउंज एक्सेस की फ्री सुविधा देती है. हालांकि, अब इस सुविधा में क्रेडिट कार्ड कंपनियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए एयरपोर्ट पर क्रेडिट कार्ड कंपनियों द्वारा दी जाने वाली सुविधा को कम किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Credit Card धारक ग्राहकों के द्वारा फ्री Airport  लाउंज एक्सेस का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे कार्ड कंपनियों को लाउंज एक्सेस की लागत को कवर करना काफी महंगा पड़ रहा है. हालांकि, इससे क्रेडिट कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

HDFC Bank: देश की सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के द्वारा क्रेडिट कार्डधारकों के लिए अपने लाउंज एक्सेस की सुविधा में बदलाव की घोषणा कर दी है. 1 दिसंबर 2023 से किसी भी कार्डधारक को लाउंज की सुविधा क्रेडिट कार्ड के खर्च पर आधारित होगी. फ्री लाउंज की सुविधा के लिए कार्डधारक को एक वर्ष मे कम से कम एक लाख खर्च करना होगा. साथ ही, एक तिमाही में दो लाउंज एक्सेस वाउचर का यूज ही इस्तेमाल कर सकेंगे.

IDFC First Bank के द्वारा दी जाने वाली Club Vistara IDFC First Credit Card, IDFC First Select Credit Card और IDFC First Wealth Credit Card पर मिलने वाली क्रेडिट कार्ड सुविधा में बदलाव किया गया है.

आईडीएफसी के क्लब विस्तारा आईडीएफसी फर्स्ट क्रेडिट कार्ड के यूजर्स अब एक तिमाही में दो डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस और एक अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस की सुविधा का लाभ ले सकेंगे. इसके लिए उन्हें कम से कम पांच हजार रुपये खर्च करना होगा. जबकि, आईडीएफसी फर्स्ट सलेक्ट क्रेडिट कार्ड के यूजर्स एक तिमाही में चार डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस कर पायेंगे. इसके लिए उन्हें अपने कार्ड से कम से कम पांच हजार खर्च करना पड़ेगा.

आईडीएफसी फर्स्ट वेल्थ क्रेडिट कार्ड के यूजर्स को बैंक अब एक तिमाही में चार डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस और चार अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस की सुविधा देगी. इसके लिए उन्हें कम से कम पांच हजार का खर्च करना होगा.

ICICI Bank के सफ्फिरो क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक रूबिक्स क्रेडिट कार्ड के यूजर के लिए क्रेडिट कार्ड पर लाउंज एक्सेस सुविधा में बदलाव किया है. सफ्फिरो क्रेडिट कार्ड यूजर एक तिमही में चार डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस की सुविधा ले सकते हैं, इसके लिए उन्हें अपने कार्ड से कम से कम पांच हजार खर्च करना पड़ेगा.

आईसीआईसीआई बैंक रूबिक्स क्रेडिट कार्ड (ICICI Bank Rubyx Credit Card) पर दो डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस की सुविधा ले पाएंगे लेकिन इसके लिए भी न्यूनतम 5000 रुपये उस तिमाही में कार्ड के जरिए खर्च करना पड़ेगा.वहीं, कैशबैक एसबीआई कार्ड (Cashback SBI Card) ने 1 मई से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा को पहले ही बंद कर दिया है. Article extracted as it is-with zero benefits- from Prabhatkhabar website)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 13 =