उत्तर प्रदेश

Lucknow: कृष्णानगर के मानस नगर में इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

Lucknow कृष्णानगर के मानस नगर में पीएसी में तैनात इंस्पेक्टर सतीश सिंह को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया. सतीश सिंह रविवार देर रात ढाई बजे रिश्तेदार के घर से परिवार के साथ वापस लौटे थे. घर के बाहर कार खड़ी कर जैसे ही पत्नी और बेटी के साथ उतरे उसी वक्त एक बदमाश ने गोलियां मारी और भाग गया. सतीश सिंह पीएसी प्रयागराज में तैनात थे.

 लखनऊ के कृष्णानगर के मानस विहार/नगर में रविवार देर रात घर के दरवाजे पर पीएसी में तैनात एक इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि रविवार देर रात करीब ढाई बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि सतीश कुमार नाम के एक व्यक्ति को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई है. जिसके बाद उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हने मृत घोषित कर दिया गया. जांच में पता चला है कि मृतक सतीश कुमार प्रयागराज पीएसी की चौथी वाहिनी में तैनात थे. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश की जा रही है. जल्द ही पूरे प्रकरण का अनावरण किया जाएगा.

सतीश कुमार (52) चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ दीवाली पर एक रिश्तेदार के घर डिनर करने गए थे। रात करीब दो बजे वह वापस लौटे। वह कार से उतरकर घर का गेट खोल ही रहे थे तभी एक बदमाश आया और गोली मारकर भाग निकला। 

उनकी पत्नी व बेटी ने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पांच टीमें गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − six =