Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर के वार्षिक चुनाव मे जिला बार संघ के सदस्य अधिवक्ताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच जिला बार संघ चुनाव सम्पन्न हुआ।

चुनाव के दौरान कचहरी परिसर मे अच्छी-खासी गहमा-गहमी बनी रही।जिला बार संघ वार्षिक चुनाव वर्ष 2020-2021 के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कचहरी स्थित फैंथम हॉल मे मतदान कार्य सम्पन्न हुआ।

जिला बार संघ से जुडे अधिवक्ताओ ने बार संघ अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष आदि विभिन्न पदो के लिए मतदान किया। जिला बार संघ चुनाव के दौरान कचहरी परिसर मे अच्छी-खासी गहमा-गहमी रही।

सभी अधिवक्ता अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन मे मतदान एवं चुनावी घटा-जोड लगाकर समीकरण बनाने मे मश्गूल नजर आए। उल्लेखनी है कि जिला बार संघ,मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए क्रमशः प्रमोद त्यागी अध्यक्ष पद,गुलबीर सिह वर्मा महासचिव पद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु लक्ष्मीनारायण शर्मा,कोषाध्यक्ष पद पर रेणू शर्मा चुनाव मे हैं।

वहीं दूसरी और इस चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष लिजा बार संघ राजेश्वर दत्त त्यागी,महासचिव पद के लिए इनाम इलाही त्यागी, वरिष्अ उपाध्यक्ष के लिए देवेन्द्र कुमार कैल,कोषाध्यक्ष के लिए रेणू शर्मा प्रत्याशी के रूप मे शामिल हैं।

इसी क्रम मे जिला बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए अनिल जिन्दल एड.,महासचिव के लिए चन्द्रपाल सिंह सिरोही,वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिएि योगेन्द्र कुमार सहरावत एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष भूषण शर्मा बार संघ चुनाव के प्रत्याशी हैं। जिला बार संघ चुनाव मे एक गुट की और से अध्यक्ष पद के लिए कलीराम, उनके साथ महासचिव पर के लिए अरूण कुमार शर्मा एड., वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रफी उल्ला खान,कोषाध्यक्ष पर के लिए पवन कुमार राणा चुनाव प्रत्याशी के रूप मे है।

मुख्य चुनाव अधिकारी आनन्द प्रकाश त्यागी एड.,तथा सहायक चुनाव अधिकारी के.डी.त्यागी,सोपाल सिह एड.,कपिल कुमार एड.,आजम शमशी एड.,सहायक चुनाव अधिकारियो के निर्देशन मे पूर्ण व्यवस्था के बीच फैंथम हॉल मे मतदान कार्य हुआ।

विदित हो कि जिला बार संघ मे करीब 2328 वोटर हैं। दोपहर एक बजे तक करीब 1100 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 26 नवम्बर 2020 दिन ब्रहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से चुनाव अधिकारियों एवं एल्डर कमैटी के निर्देशन मे वोटो की गणना होगी।

मतगणनना के पश्चात चुनाव परिणामो की घोषण हो जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह राठौर,चन्द्रवीसिह एड.,मनु मलिक,अशोक बालियान एड.,दीपक भारद्वाज,श्यामाचरण पंवार एड.,अमित गुप्ता,शलभ गुप्ता एड.,राजीव गोस्वामी,वरिष्ठ अधिवक्ता अमित वर्मा,बिलकिस चौधरी,हाकम अली,प्रदीप मलिक एड.आदि अधिवक्ताओ सहित जिला बार संघ से जुडे साथी अधिवक्ता कचहरी परिसर मे मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + three =