तटरक्षक बल ने श्रीलंकाई नौका से हथियार और मादक पदार्थ किए जब्त
तटरक्षक अधिकारियों ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन तटीय क्षेत्र के पास श्रीलंका की एक नौका से बंदूक और मादक पदार्थ जब्त किए हैं।
समुद्री सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि नौका पर सवार छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि का पता लगाया जा रहा है।
