फिल्मी चक्कर

Lin Laishram के साथ लेंगे सात फेरे Randeep Hooda

Randeep Hooda और मॉडल-अभिनेत्री Lin Laishram इन-दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटौर रहे हैं. अब एक्टर ने कंफर्म कर दिया है कि उनके घर जल्द ही शहनाईयां बजने वाली है.हाईवे स्टार ने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट की कि वह 29 नवंबर, 2023 को इम्फाल, मणिपुर में लिन लैशराम से शादी कर रहे हैं.

उन्होंने इसकी तुलना महाभारत के अर्जुन की मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से हुई शादी से की. वहीं रिसेप्शन मुंबई में होगा.लिन लैशराम एक अभिनेत्री, मॉडल और बिजनेसवुमन हैं. वह किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर की शोभा बढ़ाने वाली पूर्वोत्तर की पहली लड़की हैं. लिन लैशराम को आखिरी बार प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज मॉडर्न लव में देखा गया था.शादी की अनाउंसमेंट करते हुए रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना और लिन लैशराम का एक नोट साझा किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

उसके कैप्शन में उन्होंने रिंग इमोजी के साथ लिखा, “हमारे पास रोमांचक खबर हैं. “नियति के साथ एक तारीख 29.11.2023 महाभारत से एक पन्ना लेते हुए जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी, हम अपने परिवारों और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं.”उनके विवाह समारोह के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए नोट में लिखा है, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को इम्फाल, मणिपुर में होगी और उसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन होगा.”नोट में आगे लिखा था, ”जैसा कि हम इस जर्नी पर निकलने के लिए तैयार हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं, जिसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे. प्यार और रोशनी में, लिन और रंदीप.”बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने दो साल पहले अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. जीक्यू अवॉर्ड्स में लिन लैशराम के साथ नजर रणदीप हुड्डा नजर आए थे. सोशल मीडिया पर लोगों ने जल्द ही शादी करने वाले जोड़े को बधाई दी.

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 2 =