फिल्मी चक्कर

Kapil Sharma और Sunil Grover की खत्म हुई लड़ाई

कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना नया शो ‘कपिल शर्मा कॉमेडी शो’ लेकर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात की घोषणा की थी। अब दर्शकों के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है। इस शो में Kapil Sharma और Sunil Grover  नजर आने वाले हैं।

टेलीविजन पर आने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाया था। इन किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से अपने झगड़े के बाद साल 2018 में शो छोड़ दिया। अब नेटफ्लिक्स और कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर किया है।

 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फिर 6 साल के बाद एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। वीडियो में कपिल शर्मा की अपनी पूरी टोली के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह दिखाई दे रही हैं।इस वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह फिर साथ में लौट रहे हैं। तभी सुनील ग्रोवर कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। इसके बाद वह यह भी कहते हैं कि इस बार फ्लाइट से नहीं, बल्कि बाय रोड जाएंगे।

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया से शो करके आते वक्त फ्लाइट में Kapil Sharma और Sunil Grover के बीच कहासुनी हुई थी। कपिल ने शराब के नशे में टीम के लोगों और सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई की, यहां तक की उनकी कॉलर भी पकड़ ली। इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 4 =