Vivek Bindra से शादी के 8 दिन बाद पत्नी यानिका पहुंची थाने, केस दर्ज-कान से सुनाई देना बंद
Vivek Bindra पर शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। बिंद्रा ने 6 दिसंबर, 2023 को यानिका के साथ शादी के बंधन में बंधे और ठीक 8 दिन बाद, उनके खिलाफ अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया।
यानिका के भाई वैभव ने 14 दिसंबर को नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। यूट्यूबर पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 427 (नुकसान पहुंचाना) और 325 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) शामिल है। शिकायत में वैभव ने आरोप लगाया कि विवेक बिंद्रा ने उनकी बहन को एक कमरे में बंद कर दिया, गालियां दीं और उनके साथ गंभीर मारपीट की
जिससे उनके पूरे शरीर पर चोटें आईं। एफआईआर के मुताबिक, घटना शादी के अगले दिन यानी 7 दिसंबर को सुबह करीब 2.30-3.00 बजे हुई। एफआईआर में कहा गया है कि हमला विवेक बिंद्रा और उनकी मां के बीच बहस का नतीजा था। जब यानिका ने मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो उसने उसे एक कमरे में खींच लिया, उसे बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
Vivek Bindra के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है. यह केस किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी ने दर्ज कराया है. बिंद्रा की पत्नी का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई है.
Vivek Bindra ने 6 दिसंबर 2023 को यानिका के साथ शादी हुई. बताया जा रहा है कि शादी के 8 दिन बाद बिंद्रा की पत्नी ने थाने में शिकायत दी है. 14 दिसंबर को यानिका की तरफ से आरोप लगाया गया कि उनका पति उन्हें बुरी तरह से मारपीट करता है. पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया है.
मारपीट के इस मामले में यानिका के कान के परदे में चोट आई है. थाने पहुंची पत्नी की आंख भी काली थी और बताया जा रहा है कि यह हाल बिंद्रा की पिटाई की वजह से हुआ है. नोएडा थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में यह एफआईआर दर्ज हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना कि पत्नी की शिकायत मिल गई है और वह मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Vivek Bindra के खिलाफ नोएडा के थाने में शिकायत साले वैभव ने दी है. इसमें वैभव ने बताया है कि उनकी बहन की शादी इस साल 6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी. उनकी बहन और बिंद्रा नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी में रहते हैं. बताया जा रहा है कि विवेका का पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है.
वैभव ने पुलिस को बताया है कि Vivek Bindra ने उसकी बहन की इतना पीटा है कि उसे कान से सुनाई देना बंद हो गया है. इतना ही नहीं विवेक ने उनकी बहन के बालों को भी खींचा जिसके चलते उनके सिर पर भी चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए कड़कड़डुमा के कैलाश दीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वैभव ने आरोप लगाया है कि इस मारपीट के दौरान विवेक ने उनकी बहन का मोबाइल भी तोड़ दिया है.

(From Social media)
यह समाचार संपादक सदस्यों/Team द्वारा संपादित नहीं किया गया है। जानकारी सोशल मीडिया से प्राप्त की गई है और प्रोफ़ाइल चित्र गूगल/सोशल मीडिया से प्राप्त किया गया है। हम किसी को बदनाम करने, परेशान करने, गुमराह करने या मानसिक परेशानी पहुंचाने का उद्देश्य नहीं रखते। स्रोत अज्ञात है। अगर किसी को इस पोस्ट के खिलाफ आपत्ति है, तो इसे हटा दिया जा सकता है.

