वैश्विक

Rajasthan में सोसायटी की दूसरी महिलाओं ने की मारपीट

Rajasthan  भिवाड़ी की ओमेक्स पैनारोमा सोसायटी में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. महिला के फ्लैट में अवैध गतिविधियां संचालित होने के आरोप में सोसायटी की अन्य महिलाओं ने उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी. पूर्व में भी महिला को इस आरोप के चलते सोसायटी से बाहर निकाला जा चुका है. महिला ने इसके खिलाफ खुशखेड़ा थाने में सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सहित एक महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलिस जानकारी के अनुसार ओमेक्स पैनारोमा सोसायटी में रहने वाली महिला शनिवार को कुछ सामान उठाने के लिए सोसायटी स्थित अपने फ्लैट में गई थी. उसने जैसे ही अपने फ्लैट का ताला खोलने की कोशिश की वैसे ही सोसायटी के गार्ड ने अभद्रता करते हुए महिला का हाथ पकड़कर उसे दूर हटा दिया. इसी दौरान सोसायटी की अन्य महिलाएं भी वहां पर पहुंच गई और तकरीबन 1 दर्जन महिलाओं ने उस पर लात- घूंसों से हमला कर दिया. इसकी वजह से महिला बुरी तरह घायल हो गई.

मारपीट करने आई महिलाओं ने पीड़िता के बाल पकड़कर उसे तीसरी मंजिल से नीचे तक घसीटा. इसकी वजह से उसकी गर्दन, कान और मुंह पर कई जगह चोट के निशान आए हैं. इस हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद सोसायटी के अन्य लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. उसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम महिला को काफी समझाइस के बाद बाहर लेकर आई. इस दौरान करीब 1 घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रही.

पीड़ित महिला ने बताया कि वह करीब पिछले 4 साल से सोसायटी में रह रही है. सोसायटी की कुछ महिलाएं उस पर अनावश्यक आरोप लगाकर उसे बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं. RWA की एक महिला उससे व्यक्तिगत दुश्मनी मानती है. उसकी वजह उसे बदनाम कर सोसायटी से बाहर निकाला गया था. शनिवार को वह अपने फ्लैट में कुछ सामान उठाने गई थी इसी दौरान कुछ महिलाओं ने वहां आकर उसके साथ मारपीट कर दी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 16 =